10 बैंगलोर दर्शनीय स्थल जहाँ आप प्राकृतिक दृश्यों के वातावरण से घिरे रहेंगे

0
67

कर्नाटक का राजधानी क्षेत्र, बैंगलोर, बगीचों के शहर के नाम से प्रसिद्ध है। अपनी सुंदरता के लिए मशहूर यह जगह आपकी आँखों को नए नज़ारों से ओत-प्रोत कर देगी। आपने बहुत से बगीचों का सफर किया होगा पर यहाँ का अदम्य दृश्य व हरियाली युक्त वातावरण आपको मोहित न कर दे तो कहना। बैंगलोर दर्शनीय स्थल उस मनोरम यात्रा का प्रतीक है जो हर व्यक्ति को अनोखेपन का अनुभव कराते हैं।

10 बैंगलोर दर्शनीय स्थल

दक्षिण भारत की सैर जब आपको यहाँ खींच लाएगी तो आप बैंगलोर सिटी मैप की सहायता लेकर यहाँ के दर्शनीय स्थलों का आनंद बिना तकल्लुफ के ले पाऐंगे:

1. बैंगलोर पैलेस

 Bangalore Palace

बैंगलोर का सबसे चर्चित स्थान बैंगलोर पैलेस है। जैसा की नाम से ही साफ ज़ाहिर हो रहा है कि यह महल जैसा आलीशान है। पहली मंज़िल पर एक भव्य हॉल है जिसे दरबार हॉल के नाम से जाना जाता है। सीढ़ियों की भी खूबसूरती से साज-सज्जा की गई है। हर एक कदम पर आप एक सुंदर यात्रा की कल्पना करते हुए आगे बढ़ेंगे। महल की दीवारों पर चित्र कला का प्रदर्शन किया गया है। गोथिक तरीके का इस्तेमाल करके काँच की खिड़कियों का निर्माण किया गया है। महल में पीले रंग का प्रयोग बहुत ज़्यादा किया गया है। दीवारों से लेकर सोफे तक सब कुछ पीले रंग से सजा हुआ है। यह सबसे मशहूर बैंगलोर दर्शनीय स्थल है।

और जानें: 10 Best Illuminating Museums In Bangalore Not To Be Missed Out In 2022

2. कब्बन पार्क

 Kabban Park in Bangalore

300 एकड़ में फैला यह पार्क बैंगलोर दर्शनीय स्थल में शुमार है। अपने प्राकृतिक नज़ारों से यह दर्शकों को बाँध के रखता है। हर तरफ बस हरियाली-ही-हरियाली जो वातावरण को ताज़गी-पूर्ण कर देती है। लॉर्ड कब्बन के सम्मान में इस पार्क को उनका नाम दिया गया है। यहाँ 6000 से भी अधिक पेड़ों को लगाया गया है व यहाँ मौजूदा एक्वेरियम भारत.का दूसरा सबसे बड़ा एक्वेरियम है। इस पार्क ने प्रशंसा का बीड़ा उठा रखा है तो आप भी इसकी प्रशंसा करने के लिए तैयार हो जाइए।

और जानें: 17 Most Popular Temples In Bangalore To Visit For A Spiritual Retreat In 2022

3. एम.जी रोड़

Shopping

बैंगलोर आकर अगर आप यहाँ न आए तो क्या बैंगलोर आएँ? बैंगलोर के पर्यटन स्थल में इसे एक खास जगह दी गई है क्योंकि हर पर्यटक का विश्राम केंद्र यही है। पूछिए क्यों? वो इसलिए क्योंकि यहाँ आकर आप मनचाही वस्तुओं की खरीदारी कर सकते है। हस्तशिल्प से लेकर रेशम की साड़ियों तक चीनी मिट्टी के बर्तन, आदि आप यहाँ से अपने घर ले जा सकते हैं। और जब आपके पैर घूमते-घूमते थक जाए तो आप विश्राम करके यहाँ के स्वादिष्ट खाने का स्वाद चख सकते हैं। रात को मनोरंजक बनाने के लिए क्लब, पब आदि में अपने पैरों को थिरकाने का छोड़ना तो बिल्कुल भी भूलिएगा नहीं।

और जानें: Street Food In Bangalore: 20 Delicacies You Can’t Miss In 2022

4. वंडर ला वॉटर पार्क

 Wonder La Water Park

बैंगलोर के टॉप पर्यटन स्थल में इस रोमांचक स्थल का नाम न लेना एक बहुत बड़ी भूल होगी। आनंद और रोमांच को महसूस करने के लिए आप यहाँ की बेहतरीन राईड का लुत्फ़ बेझिझक उठा सकते है। करीब 60 राईड का मज़ा लेते हुए जब आप वापस जाना चाहेंगे तो आपके कदम आपको पीछे की ओर खींचेंगे। ऐसे अद्भुत सफर से कोई भला क्यों मुँह मोड़ना चाहेगा, बल्कि वह तो इसका बार-बार लुत्फ़ उठाकर आनंदमयी होना चाहेगा। एम्यूज़मेंट व वॉटर पार्क का ये बेजोड़ संगम आपको बेहद रोचक करेगा।

और जानें: 20 Monsoon Getaways Near Bangalore One Must Visit For A Scenic Escape In 2022!

5. उल्सूर झील

 Ulsoor Lake in Bangalore

बैंगलोर की सबसे बड़ी झीलों में से एक जो 50 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैली है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता में हरा-भरा वातावरण, चिड़ियों की चहचहाट व सूरज की ढ़लती-बुझती लालिमा चार चाँद लगा देती है। पिकनिक मनाने वाले यात्री व प्रकृति-प्रेमियों की इस बैंगलोर दर्शनीय स्थल में भीड़ रहती है। यहाँ की सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि आप बेपरवाह यहाँ बैठकर इस अद्भुत नज़ारे में रम सकते हैं। छुट्टी के दिन यहाँ अपने परिवार या दोस्तों के साथ आकर छोटे-मोटे खेल खेलकर शाम का चाय-नाश्ता करते हुए आप खूबसूरत दृश्य का आनंद ले सकते है। परिवार या मित्रों के साथ समय बिताने के लिए यह जगह बेहद अनुकूल है।


Planning your holiday but confused about where to go? These travel stories help you find your best trip ever!

Real travel stories. Real stays. Handy tips to help you make the right choice.


6. बुल टैंपल

 Bull temple

बैंगलोर के सबसे प्राचीन मंदिरों व विश्व के सबसे भव्य नंदी मंदिरों में इसका महत्वपूर्ण स्थान है। बैंगलोर के दर्शनीय स्थल में इस मंदिर की यह मान्यता है कि बुल(नंदी) भगवान शिव की सवारी है। इसलिए शिव भक्तों के बीच इस मंदिर का बहुत महत्व है। मंदिर को द्रविड़ वास्तुकला से उकेरा गया है। नंदी की प्रतिमा सिर्फ एक ही ग्रेनाईट की चट्टान से बनी है। इसकी ऊँचाई 4.5 मीटर व लंबाई 6.5 मीटर है। इस मूर्ति पर रोज़ाना नारियल का तेल व घी लगाया जाता है जिसके कारण यह मूर्ति सलेटी(ग्रे) रंग से काले रंग में तब्दील हो गई है।इसका और एक मुख्य आकर्षण यह है कि यहाँ भगवान गणेश की मूर्ति भी है जो मक्खन से बनाई गई है। इस मूर्ति को हर चार वर्ष के अंतराल में बनाया जाता है।

और जानें: 29 Enthralling Spots For Camping Near Bangalore That Are Worth A Visit In 2022!

7. गो-कार्टिंग

Go-karting

गो-कार्टिंग बहुत ही मनोरंजक कार्य है जिसके ज़रिए आप अपनी रेसिंग क्षमता का प्रदर्शन कर सकते हैं। एक छोटी गाड़ी जिसमे आप बैठकर एक नियमित दूरी पर अपनी इस गाड़ी को भगाकर पेशेवर रेसरों की तरह अनुभव कर सकते हैं। अपने मित्रों व परिवार वालों के साथ यहाँ आकर आप उनके साथ प्रतियोगिता कर सकते है व खुद को दमदार रेसर साबित करने का मौका पा सकते हैं। इस रोमांच भरे बैंगलोर दर्शनीय स्थल में आपको आनंद-ही-आनंद मिलेगा।

और जानें: 12 Amusement And Water Parks In Bangalore That Are Ideal For 2022 Summer Vacay!

8. शिव मंदिर

Shiv Temple

भारत के सबसे सुंदर शिव मंदिरों में से एक शिव मंदिर है। इस बैंगलोर दर्शनीय स्थल में 65 फुट ऊँची सफेद मार्बल से बनी भगवान शिव की भव्य प्रतिमा है व गणेश की भी प्रतिमा है। शिव भक्त व अन्य पर्यटक यहाँ आकर शांति व अराधना की अनुभूति करते है। मंदिर की खास बात यह है कि यहाँ का रखरखाव बेहद उम्दा है व यहाँ समय-समय पर उत्सवों का आयोजन किया जाता है। इसी कारण यहाँ पर्यटकों का जमावड़ा रहता है। पुजारियों द्वारा मंत्रों के उच्चारण व आरती की गूँज से माहौल आध्यात्मिकता में डूब जाता है।

9. बैंगलोर एक्वेरियम

Bangalore Aquarium

बैंगलोर का सबसे बड़ा व भारत का दूसरा सबसे बड़ा एक्वेरियम। बहुत सारी विभिन्न तरह की मछलियों को इस बैंगलोर दर्शनीय स्थल में रखा गया है, जिनमें सियामीस फाईटर, कटला, प्रॉन, गोल्डफिश, रेड टेल शार्क और आदि इसमें शामिल है। यह एक हीरे के आकार की बिल्डिंग है जो तीन मंज़ीला इमारत है। इन मंज़िलों पर बहुत से टैंक है जिसमें अनेक मछलियों व अन्य जलीय जीवों को रखा गया है। जलीय जीवों से लगाव रखने वालों को के लिए बेहद आकर्षक स्थान है।

और जानें: 35 Road Trips From Bangalore You Must Plan With Your Friends In 2022

10. महा बोधी सोसायटी मंदिर

Maha Bodhi Society Temple

यह मंदिर हाल ही में बनवाया गया है जो बैंगलोर दर्शनीय स्थल का मुख्य आकर्षण बन चुका है। इसमें एक लाईब्रेरी हैं जहाँ बहुत सारी किताबों को रखा गया है। ये सभी किताबें बौद्ध धर्म पर आधारित हैं और यहाँ समय-समय पर आध्यात्मिक भाषण व सभाएँ आयोजित होती रहती है। आप बौद्ध धर्म के उपासक हैं तो यहाँ आकर अपनी अराधना व श्रद्धा को चरम सीमा तक पहुँचा सकता है।

और जानें: 10 Top Things To Do In Bangalore That You Must Tick Off Your Bucket List

बैंगलोर दर्शनीय स्थल आपको विभिन्न तरह के सौंदर्य-पूर्ण स्थलों का विचरण करवाऐंगे। मंदिर, झील, रोमांचक राईड, पार्क, खरीदारी करना- इन सभी का लुत्फ़ उठाते हुए जब आप अपने सफर में आगे बढ़ेंगे तो आपको इस यादगार सफर की स्मृतियाँ नजर आऐंगी। यहाँ आकर आप मैसूर भी जा सकते है जो बेहद.आकर्षण का केंद्र है। बैंगलुरु से मैसूर की दूरी 144.3 किमी है। अपनी बैंगलोर यात्रा के लिए ट्रैवल ट्राऐंगल से बुकिंग कीजिए।


Looking To Book An International Holiday?

Book memorable holidays on TravelTriangle with 650+ verified travel agents for 65+ domestic and international destinations.