10 चैन्नई दर्शनीय स्थल जो आपकी यात्रा को खुशनुमा बनाने का एक भी मौका नहीं छोड़ेंगे

0
78

चैन्नई कोरोमंडल तट पर बसा तमिलनाडु का राजधानी क्षेत्र है। आधुनिकता से भरपूर यह शहर शिक्षा से लेकर तकनीकी क्षेत्र में सबसे आगे है। चेन्नई दर्शनीय स्थल आपको एक रमणीय सफर की ओर अग्रसर करेंगे। दक्षिण भारतीय संस्कृति व पारंपरिक भोजन का स्वाद चखते ही आँखों में एक नयी-सी चमक दिखाई देगी। अपनी यात्रा को आप भूल नहीं पाऐंगे।

10 चैन्नई दर्शनीय स्थल

चेन्नई में बहुत-सी ऐसी जगह है जहाँ हर साल पर्यटकों की भारी भीड़ होती है। अपने आकर्षित स्थलों के लिए विश्व भर में मशहूर आपको मंदिर से लेकर चर्च तक व बीच से लेकर मस्जिद तक हर तरह की जगह देखने को मिल जाऐंगी:

1. मरीना बीच

Marina Beach

यह बीच भारत के सबसे बड़े बीचों में से एक है जो सेंट जॉर्ज किले से बेसंत नगर तक फैला है। बीच के सहारे लगे ताड़ के पेड़ एक अनूठी-सी खूबसूरती बयान करते हैं। ऊपर नीला आसमान, नीचे बहता जल व उसके किनारे रेत पर छपते पैरों के निशान, अपनी दास्तान खुद बयान करते हैं। मरीना बीच के दक्षिणी छोर पर एक पुराना लाईटहाऊस है व इसके किनारे कई और आकर्षक चीज़े कतार में लगी है जिसमें एक्वेरियम, स्विमिंग पूल व पार्क शामिल हैं। स्वादिष्ट सी-फूड के चटकारे लेते हुए आप सूरज की ढलती किरणों को अपनी आँखों में समा सकते हैं। इससे बेहतरीन और कुछ नहीं हो सकता।

और जानें: 14 Best Beach Restaurants In Chennai For A Dinner Date With Views

2. बिरला प्लैनिटेरियम

 Birla Planetarium

युवाओं के मन में विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ाने को लिए इस जगह का निर्माण किया गया है। यहाँ खगोलविद्या पर आधारित ऑडियो व वीडियो चलते रहते है जो दर्शकों को लुभावने लगते हैं। इसके अलावा यहाँ सौर्यमंडल, मौसम में बदलाव, सितारों का चक्र आदि पर शो का आयोजन किया जाता है। ट्रैफिक पार्क, साइंस पार्क व साइंस ऑन वील्स-ये सभी साइंस सेंटर के मुख्य आकर्षण है। बढ़ती उम्र के बच्चों के लिए ये जगह बेहद ज्ञानवर्धक है, जिसके द्वारा इन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। यह सबसे मशहूर चैन्नई दर्शनीय स्थल है।

3. सैन थोम चर्च

San Thome Church

चमचमाता सफ़ेद रंग का यह चर्च सिर्फ धार्मिक प्रवृत्ति के यात्रियों के लिए ही नहीं बल्कि अन्य पर्यटकों के बीच भी आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। अंदर और बाहर दोनों ही तरफ से यह अपनी खूबसूरती बिखेरता है। अंदर सैंट थॉमस की बहुत उम्दा मूर्ति स्थापित है जिसे देखकर उस मूर्ति के वास्तविक होने का प्रमाण मिलता है। म्यूज़ियम, लाईब्रेरी व कुछ मोमबत्ती और फूलों आदि की छोटी दुकानें रुचि को और अधिक बढ़ाते है। आप यहाँ सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक किसी भी समय आ सकते हैं। एक अच्छी बात और है कि इसमें फ़ोटोग्राफ़ी वर्जित नहीं है तो आप बेझिझक अपने यादगार लम्हों को कैमरे में कैद कर सकते है।

और जानें: 11 Most Haunted Places In Chennai In 2022

4. कपलीश्वर मंदिर

Kapaleshwer Mandir

मनमोहक द्रविड़ वास्तुकला से बना यह मंदिर पूरे चैन्नई का सबसे मशहूर मंदिर है। गोपुरम व मंदिर के शीर्ष भाग को बड़ी महीनता से उकेरा गया है। दक्षिण भारत के हर एक मंदिर में द्रविड़ वास्तुकला का स्पर्श रहता है और यही इनकी ख़ासियत है जो पर्यटकों को सुहाती है। मंदिर में शिव व करपगंबल की मूर्ति है। मार्च व अप्रैल में यहाँ त्योहार मनाया जाता है जो हज़ारों श्रद्धालुओं को अपनी शरण में ले आता है। यहाँ एक बहुत बड़ा पानी का टैंक है जिसकी अपनी धार्मिक मान्यता है क्योंकि यह बहुत प्राचीन काल से अस्तित्व में है।

और जानें: 4 Best Water Parks In Chennai Are Perfect To Beat The Summer Heat!


Planning your holiday but confused about where to go? These travel stories help you find your best trip ever!

Real travel stories. Real stays. Handy tips to help you make the right choice.


5. थाउजै़ड लाईट मॉस्क

Thousand Light Mosque

इस मस्जिद का यह नाम इसलिए पड़ा है क्योंकि इसके अंदर हज़ार तेल के दिये जलते है। क्या आप कल्पना कर पा रहे है उस दृश्य की जब ये सारे दिये एक साथ जलकर पूरे माहौल को रोशन कर देते हैं। यह देश के सबसे बड़े मस्जिदों की सूची में शामिल है व इसकी वास्तुकला का अलग स्थान है। इतनी बड़ी खुली जगह प्रार्थना स्थल के रूप में सँजोयी गई है, जिस में एक बड़ा हॉल है जहाँ महिलाएं बैठकर अपनी आस्था को जगा सकती है। शांति और सुकून भरे महौल में पहुँचकर कैसे किसी को तसल्ली ना मिले। यहाँ आकर अपना सब कुछ त्याग कर खुदा की शरण में जाकर दिल को बहुत आनंद मिलता है।

और जानें: 23 Picnic Spots In And Around Chennai For An Extravagant Holiday Experience In 2022

6. सेंट जॉर्ज किला

St. George Fort

चैन्नई के दर्शनीय स्थलों का नक्शा देखकर आप जब इस किले में पहुँचेंगे तो आप ब्रिटिश काल के भारत का एक जीता-जागता उदाहरण देखेंगे। सेंट जॉर्ज म्यूज़ियम में आपको रंग-बिरंगी चित्र कला, सिक्के, चाँदी से बनी वस्तुऐं, दस्तावेज़ और आदि देखने का मौका मिलेगा। आप यहाँ शुक्रवार को छोड़कर बाकि सभी दिन सुबह 9 से शाम 5 बजे तक का समय बीता सकते हैं। इन प्राचीन वस्तुओं से आप भारत के इतिहास का अंदाज़ा लगा पाऐंगे। अपने साथ कुछ स्मृतियाँ घर ले जाने के लिए आप अपने कैमरे में ढेर सारी तस्वीरें कैद कर सकते है।

7. गुइंडी राष्ट्रीय उद्यान

 Guindy Raashtree udyaan

यह भी एक रोचक स्थान है जो चैन्नई का पर्यटन स्थल है। यहाँ पेड़-पौधों की 350 से भी अधिक प्रजातियाँ हैं जो वातावरण को हरियाली की चादर ओढ़ाते हैं। पेड़ों की डालों पर बैठे चहचहाते पक्षी अपने अस्तित्व की गवाही देते हैं, मानो कोई मधुर संगीत कानों को झंकार दे रहा हो। उद्यान में चितकबरे हिरन, ब्लैक बक, वाईट बक, नेवला, बंदर, हाथी, आदि कई सारे जानवरों का आवास स्थान है। यहाँ मकड़ी व तितलियों की 60 से भी अधिक प्रजातियाँ है। यहाँ का माहौल बेहद रोमांचक है जो आपको एक पल के लिए भी निराश होने का मौका नहीं देगा।

और जानें: 28 Famous Temples In Chennai In 2022 That Are Artistic, Spectacular And Divine

8. सेम्मोज़ी पोंगा

Henarathgoda_Botanical_Garden

यह एक बोटैनिकल गार्डन है जो 20 एकड़ की ज़मीन पर फैला है। यहाँ मौजूद विभिन्न प्रकार के वनस्पति आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। आप यहाँ अपने मित्रों के साथ या परिवार के साथ आकर इस जगह के कोने-कोने को महसूस कर सकते हैं। हरी-हरी घासों पर आप बेझिझक आराम भी फर्मा सकते है। बेहद आनंदमयी होगा वो क्षण जब आप हरियाली से घिरे इस वातावरण में लेटे हुए आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए होंगे। इस पार्क को थीम के अनुसार रॉक गार्डन, बटरफ्लाई गार्डन, फर्न गार्डन, संकन गार्डन आदि में बाँटा गया है।

और जानें: 5 Homestays In Chennai For A True Tamilian Hospitality

9. एमडीएम डिज़ी वर्लड

Go for some adventure

यह एक अम्यूज़मेंट पार्क है जहाँ बच्चों से लेकर बड़ों तक सबके रुचि के अनुसार तरह-तरह की राईड़ रखी गई हैं। सफर को रोमांचक बनाने का यह सबसे बेहतरीन तरीका है। यहाँ आपको स्पाईडर स्पिन, रोलर कोस्टर, फनी फाउंटेन जैसी राईड करने को मिलेंगी। वाटर पार्क भी यहाँ का आकर्षित हिस्सा है। आप हफ्ते के किसी भी दिन यहाँ आकर अपने दिन को मनोरंजक बना सकते है। सोमवार से शुक्रवार के दिन यह सुबह 9:30 से शाम 5:30 तक खुलता है व शनिवार और रविवार को यह सुबह 10:30 से शाम 7:30 बजे तक खुलता है। यह सबसे मशहूर चैन्नई दर्शनीय स्थल है।

और जानें: 20 Best Waterfalls Near Chennai That Should Be On Your Travel Itinerary In 2022!

10. कोलोमंडल आर्टिस्ट विलेज

 Coromandel Artist Village

कलाकारों को यहाँ अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। चित्रकार व मूर्तिकार यहाँ अपने कला के ज़रिए पर्यटकों को रिझाते है। आधुनिकता का प्रमाण देती यह कलात्मक जगह आपकी आँखों को चौंधिया देंगी। सँजी-सँवरी इंटीरियर, आर्ट गैलरी आदि मनमोहने वाली हैं।कला में रुचि रखने वालों को यह जगह मंत्रमुग्ध कर देगी।

और जानें: 20 Exquisite Beach Resorts In Chennai To Appease Your Coastal Cravings In 2022

अपनी कला, वास्तुकला, मंदिर,मस्जिद, चर्च व बीचों के लिए मशहूर यह जगह आपको यहाँ कम-से-कम एक बार आने के लिए तो उत्साहित करेगा ही। चैन्नई में दर्शनीय स्थल तो बहुत हैं  जिनकी सूची बहुत लंबी है पर अगर आप कुछ बेहद यादगार जगहों पर घूमना चाहते है तो ऊपर दी गई चैन्नई दर्शनीय स्थल की  सूची पर गौर फर्माइए। अपनी चैन्नई यात्रा के लिए ट्रैवल ट्राऐंगल से बुकिंग कीजिए।


Looking To Book An International Holiday?

Book memorable holidays on TravelTriangle with 650+ verified travel agents for 65+ domestic and international destinations.