आगरे का ताजमहल: प्रेम और सौंदर्य का अनोखा प्रतीक

0
66

दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल है जिसे बड़ी ही शिद्दत से बनवाया गया था। यमुना नदी की कल-कल यहाँ साफ महसूस की जाती है। यह पत्नी-प्रेम का एक नायाब प्रतीक है जिसे कोई नहीं भूलना चाहता। संगमरमर से सज्जित इस महल का हर कोना कुशलता व सौंदर्य की दास्तान बयान करता है। फव्वारों की छींटे जब आपके तन पर पड़ेंगी तो आप खिल उठेंगे। आगरे का ताजमहल भारत का वो नायाब हीरा है जो प्राचीन काल से अब तक चमकता ही आया है। इसके हर हिस्से को इतनी सुंदरता से तराशा गया है कि आप इसे अपना दिल दे बैठेंगे। आपका रोम-रोम इसके सौंदर्य को अपनाकर पुलकित हो उठेगा।

ताजमहल का इतिहास

History Of Taj Mahal

बेशक आप सभी ये जानते ही होंगे कि आगरा का ताजमहल किसने बनवाया और ताजमहल कब बना? मुगल सम्राट शाहजहाँ ने इसे अपनी प्रिय बेगम मुमताज़ महल के लिए 1632 में बनवाया था। महल में बेगम की समाधी रखी गई है। महल को मुगल वास्तुकला से ऊकेरा गया है। उस्ताद अहमद लाहौरी दरबार के वास्तुकार थे, जिनकी निगरानी में 20,000 कलाकारों ने इसे तैयार किया था। ताजमहल की ऊँचाई 73 मीटर है। यह कहा जाता है कि शाहजहाँ ने ताजमहल बनाने वाले सभी कारिगरों के हाथ कटवा दिए थे। ताकि भविष्त्र में कभी भी इसके जैसा महल न बन सके।

आगरा का ताजमहल कैसे पहुँचे ?

How to Reach Taj Mahal in Agra

अगर आपको आगरा का ताजमहल देखना है तो वहाँ तक पहुँचने के लिए आपको उचित साधन के बारे में पता होना चाहिए। तो आइए जानते है कि कैसे अलग-अलग राज्यों और देशों से यहाँ पहुँचा जा सकता है।

हवाईजहाज द्वारा

ताजमहल पहुँचने का सबसे तेज़ तरीका है हवाईजहाज द्वारा। आगरा सिटी से 7 किमी की दूरी पर आगरा का हवाई अड्डा है। यहाँ विभिन्न स्थानों से फ्लाईट आती है जो बेहद सुविधा पूर्ण है। यहाँ पहुँचकर आप किसी भी स्थानीय परिवहन से ताजमहल पहुँच सकते हैं। यहाँ से ताजमहल की दूरी 12.7 किमी है।

ट्रेन द्वारा

भारत की अनेकों ट्रेन हैं जो उन्हें आगरा से जोड़ती हैं। आगरा के मुख्य रेलवे स्टेशन के अलावा दो अन्य रेलवे स्टेशन भी हैं। पर मुख्य रेलवे स्टेशन(आगरा कैंट) पर उतरकर आप किसी भी स्थानीय परिवहन से आसानी से ताजमहल पहुँच सकते हैं। यहाँ से ताजमहल की दूरी 6.3 किमी है।

सड़क परिवहन द्वारा

आगरा के बस स्टैंड ईदगाह तक विभिन्न शहरों से बसें आती है। आप आगरा जाने वाली किसी भी बस से यहाँ तक पहुँच सकते है। यहाँ उतरकर किसी स्थानीय परिवहन की सहायता से आप ताजमहल पहुँच जाऐंगे। यहाँ से ताजमहल की दूरी केवल 5.8 किमी है।

आगरा के ताजमहल की टिकट कीमत व समय

Taj Mahal's Time and Ticket

ताजमहल हफ्ते में सिर्फ एक दिन बंद रहता है। वह शुक्रवार है। इस दिन को छोड़कर आप किसी भी दिन आगरा के ताजमहल की फोटो लेने व इसकी खूबसूरती का दीदार करने आ सकते हैं। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक यह सभी पर्यटकों के लिए खुला रहता है। भारतीय यात्रियों के लिए टिकट की कीमत ₹20 व विदेशी यात्रियों के लिए ₹750 और सार्क यात्रियों के लिए इसकी कीमत ₹510 रखी गई है। 15 वर्ष से कम उम्र के किसी भी बच्चें की कोई टीकट नहीं है, वे मुफ्त में खूबसूरती का दीदार कर सकते हैं।

Must Read: Agra Fort: A Complete Guide To The Marvellous And Historic Monument

आगरा का ताजमहल के बारे में

आगरे का ताजमहल की प्रशंसा करते-करते आप थक नहीं पाऐंगे। इसका हर एक हिस्सा तारीफ का पात्र है। ऊपर से लेकर नीचे तक, अंदर से लेकर बाहर तक आप हर हिस्से की बारीकी से की गई कारीगरी को बखूबी समझ पाऐंगे।

वास्तुकलात्मक महत्व

Architectural significance

यमुना नदी के दक्षिणी तट पर बसा प्रेम व सौंदर्य का प्रतीक आपको हरे-भरे बगीचों की भी सैर करवाएगा। इसकी वास्तुकला को देखकर तो आप इसके मुरीद हो जाऐंगे। आप घंटों तक इसे देखने में लीन हो जाऐंगे। समय का आभास आपको हो ही नहीं पाएगा। पूल में ताजमहल का झलकता सुंदर प्रतिबिंब आपकी आँखों को चमका देगा। समाधि को सुरक्षित करते चारों तरफ बने स्तंभ भी संगमरमर से बनाए गए हैं। मुख्य समाधि के पास दो इमारतें है – पहला है, गैस्टहाऊस व दूसरा है, मस्जिद। इन दोनों को लाल बलुआ पत्थर से बड़ी ही बारीकी से बनाया गया है। अंदर के हिस्से को फ़ारसी वास्तुकला से गढ़ा गया है, वहीं बाहरी हिस्सा मुगल वास्तुकला की छाप छोड़ता है।

Suggested Read: 10 Soulful Retreats Near Agra For A Break Away From The Crowds

विभिन्न प्रवेश द्वार

Different entrances

ताजमहल आगरा हिस्ट्री का अगर आपने अध्ययन किया होगा तो आप ये जानते होंगे की इसके तीन प्रवेश द्वार है। पूर्व, पश्चिम व दक्षिणी द्वार। पश्चिमी द्वार ही मुख्य द्वार है, इसलिए यहाँ प्रवेश करने के लिए लंबी कतारें लगी रहती हैं। दक्षिणी द्वार पर्यटकों के बीच बहुत मशहूर है क्योंकि इसके आस-पास आपको बजट के अनुकूल ठहरने का स्थान मिल जाएगा। पूर्वी द्वार पर भीड़ बहुत कम होती है क्योंकि यहाँ से ताजमहल तक की दूरी बाकि द्वारों के मुकाबले अधिक है।

Suggested Read: The Best Places To Visit Near Agra For A Weekend Getaway

आगरा के ताजमहल के नज़दीकी पर्यटक स्थल

आगरे का ताजमहल के अलावा इसके समीप और भी बहुत से दर्शनीय स्थल है जहाँ पर्यटकों का सैलाब देखने मिलता है।

1. आगरा का किला

Agra Fort

इसके सबसे करीबी है-आगरा का किला जिसे शाहजहाँ ने ही बनवाया है। यह ताजमहल से केवल 2.9 किमी की दूरी पर स्थित है। इसकी भव्यता आपको मुगलों के उम्दा कार्यों की गाथा सुनाएगी। इसे लाल बलुआ पत्थर से बहुत मनोरमता से बनाया गया है। इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया है।

Suggested Read: 10 Vegan Indian Food Items That Will Turn You Into A Vegan Overnight In 2022

2. इत्मद-उद-दौला का मकबरा

_The tomb of Itimad-ud-daula

इस मकबरे का निर्माण जहाँगीर की बेगम नूरजहाँ ने अपने पिता गियासुद्दीन बेग की याद में करवाया था। ये मकबरा ताजमहल से 6.1 किमी की दूरी पर स्थित है। यह यमुना नदी के बाएँ तट पर स्थित है। इसका निर्माण कार्य 1622 से 1628 तक चला।

Suggested Read: 7 Fantastic Hard Rock Cafes In India That Are Perfect For All Rock ‘N’ Roll Music Fans !

3. अकबर का मकबरा

Akbar's tomb

यह मकबरा सिकंदर में बनवाया गया था जो ताजमहल से 14.8 किमी की दूरी पर स्थित है। यहाँ मुगल सम्राट अकबर ने आखिरी साँस ली थी। इस मकबरे को मुगलों के अन्य मकबरों की तरह नहीं बनवाया गया है। इसका आकार पिरामिड की तरह है। यह अकबर के पुत्र जहाँगीर द्वारा बनवाया गया है।

आगरा में बहुत से दर्शनीय स्थल है जिनकी सूची काफी लंबी है। इसलिए ऊपर उन्हीं स्थलों के बारे में बताया गया है जो ताजमहल के सबसे नज़दीकी दर्शनीय स्थल हैं।

Suggested Read: 35 Gorgeous Places To Visit In India In December 2021 With Your Loved Ones

आगरा के ताजमहल के निकट ठहरने के स्थान

Places to stay near the Taj Mahal of Agra

ताजमहल के समीप बहुत से होटल है जिनमें कुछ बजट के अनुकूल है और कुछ बेहद महँगे। वे हैं: होटल होस्ट, होटल सिद्धार्थ, होटल कमल, होटल सानिया पैलेस आदि। ताजमहल से 400 मीटर कि दूरी पर होटल शीला है जिसके कमरे की कीमत ₹647 है। ये साधारण यात्रियों के लिए उचित सौदा है। यहाँ से आप कभी भी ताजमहल का दीदार करने जा सकते है क्योंकि ये बेहद करीब है।

Further Read: Top 8 Bollywood Locations In India That Will Ignite The Wanderlust In You

आगरे का ताजमहल एक अद्भुत प्रकार की जगमगाहट बिखेरता है जिसे कोई अनदेखा नहीं कर सकता। हर व्यक्ति चाहे वो भारतीय हो या फिर विदेशी, एक बार तो यहाँ आना ही चाहता है। इसकी खूबसूरती के सब दीवाने है। आप चाहे अपने परिवार के साथ आएँ, दोस्तों के साथ या फिर प्रेमी के साथ। किसी तरह की कोई बंदिश नहीं है। अपनी आगरा यात्रा के लिए ट्रैवल ट्राऐंगल से बुकिंग कीजिए।

People Also Read