Plus Two Hindi Previous Year Question Paper March 2017

Kerala Plus Two Hindi Previous Year Question Paper March 2017

Board SCERT
Class Plus Two
Subject Hindi
Category Plus Two Previous Year Question Papers

Time: 2 1/2 Hour

Cool off time: 15 Minutes

Maximum: 80 Score

General Instructions Candidates:

  • There is a ‘cool off time’ of 15 minutes in addition to the writing time of 2% hrs.
  • Your are not allowed to write your answers nor to discuss anything with others during the cool off time’.
  • Read questions carefully before answering
  • All questions are compulsory and only internal choice is allowed.
  • When you select a question, all the sub-questions must be answered from the same question itself.
  • Electronic devices except non-programmable calculators are not allowed in the Examination Hall.

सूचना :निम्नलिखित कवितांश पढ़ें और 1 से 4 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें:

“मैंने उसके चेहरे से उसे

कभी नहीं पहचाना,

केवल उस नंबर से जाना

जो उसकी लाल कमीज़ पर टैंका होता।

आज जब अपना सामान खुद उठाया

एक आदमी का चेहरा याद आया।”

Question 1.

यह किस कविता का अंश है? (1)

(सपने का भी हक नहीं, आदमी का चेहरा, मातृभूमि, कुमुद, फूल बेचने वाली लड़की)

Question 2.

कमीज़ पर क्या टॅका होता था? (1)

Question 3.

कवि पहले कुली को कैसे पहचानता था? उसको आदमी का चेहरा कब याद आया? (2)

Question 4.

कवितांश की आस्वादन-टिप्पणी लिखें। (7)

सूचना : ‘मेरे भारतवासियों’ भाषण का अंश पढ़ें और 5 से 9 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।

भविष्य में हमें विश्राम करना या चैन से नहीं बैठना है बल्कि निरंतर प्रयास करना है ताकि हम जो वचन बार-बार दोहराते रहे हैं और जिसे हम आज भी दोहरायेंगे, उसे पूरा कर सकें। भारत की सेवा का अर्थ है, लाखों-करोड़ों पीड़ित लोगों की सेवा करना। इसका मतलब है गरीबी और अज्ञता को मिटाना। बीमारियों और असमानता को मिटाना। हमारी पीढ़ी के सबसे महान व्यक्ति की यही महत्त्वाकांक्ष रही है कि हर एक आँख से आँस् मिट

जाएँ।

Question 5.

‘मेरे भारतवासियों’ किनका भाषण है? (1)

Question 6.

भविष्य में हमें क्या करना है? (2)

Question 7.

भारत की सेवा का मतलब क्या है? (3)

Question 8.

इस खंड का संक्षेपण करें।

Question 9.

संक्षेपण के लिए उचित शीर्षक दें।

Question 10.

सूचना : कोष्ठक से सही हिंदी शब्द चुनकर मिलान करें। (1×8=8)

HSSlive Plus Two Hindi Previous Year Question Papers and Answers 2017 3

सूचना : ‘दवा’ कहानी का अंश पढ़ें।

कवि ‘अनंग’ जी का अंतिम क्षण आ पहूँचा था। डॉक्टरों ने कह दिया ये अधिक-से अधिक घंटे भर के मेहमान हैं।

Question 11.

संकेतों के आधार पर डॉक्टर और अनंग जी की पत्नी के बीच का वार्तालाप तैयार करें। (7)

  1. डॉक्टर द्वारा अनंग जी की हालत के बारे में बताना।
  2. अनंग जी की पत्नी की बिनती।
  3. डॉक्टर का निष्कर्ष।

सूचना : ‘जमीन एक स्लेट का नाम है’ आत्मकथा का अंश पढ़ें।

कल रजिस्ट्री के बाद वह ज़मीन अपनी कहाँ रह जाएगी। फिर दूसरों की जमीन में क्या जाना।

Question 12.

इस कथन के आधार पर लेखक के पिताजी के चरित्र पर टिप्पणी लिखें। (4)

सूचना : निम्नलिखित हाइकू पढ़ें।

धन्य है वर्षा

खेतों में कवितायें

बोते किसान

Question 13.

हाइकू का भावार्थ लिखें। (5)

Question 14.

मुरकी की कथा सुनकर कुमार की आँखे भर आईं। उस दिन की डायरी में वह अपने मन की संवेदनाएं व्यक्त करता है। वह डायरी तैयार करें। (7)

  1. मुरकी का कुमार के घर आना।
  2. तचपन में कुमार को खाना खिलाना। .मुरकी का एक लड़के के साथ भाग जाना।
  3. मुरकी का लौट आना
  4. मुरकी की मृत्यु हो जाना

सूचना : 15 से 19 तक के प्रश्नों में से किन्हीं तीन के उत्तर लिखें।

Question 15.

सातवें विश्व हिन्दू सम्मेलन में भाग लेने के लिए लेखक सूरीनाम पहुँचता है। राष्ट्रपति

के भाषण से प्रभावित होकर वह अपने मित्र को एक पत्र लिखता है। वह पत्र तैयार करें।

  1. विश्व हिन्दी स
    म्मेलन का अनुभव।
  2. राष्ट्रपति का भाषण।
  3. सूरीनाम में हिन्दी का प्रचार।
  4. सूरीनाम और भारत के बीच का भाषाई संबंथ।

Question 16.

गमी का एक सांझ में स्कूटर वाला लेखिका के गेट के सामने आया। उसने लेखिका से

अपनी जीवन-गाथा बतायी। संकेतों के आधार पर ‘वह भटका हुआ पीर पाठ के स्कूटर वाले का आत्मकतांश तैयार कीजिए।

  1. पितृविहीन बालक
  2. स्कूटर चलाकर माँ को संभालना
  3. माँ के उपदेश का पालन
  4. लोगों के दिल में जगह बनाना

Question 17.

” विज्ञान : गण भी, दोष भी” । इस विषय पर संगोष्ठी में प्रस्तुत करने के लिए आलेख तैयार करें।

  1. विज्ञान का अर्थ।
  2. विज्ञान से मानव की प्रगति।
  3. विज्ञान के आविष्कार; विविध लाभ।
  4. विज्ञान से विभिन्न प्रकार की हानि।
  5. निष्कर्ष

Question 18.

निम्नलिखित अंग्रेज़ी खंड का हिंदी में अनुवाद करें।

Discipline is very essential for life. It is needed to build a sound family. It is equally necessary in maintaining peace and good relations in society. It is also important for a good relationship between nations. So every child should form a disciplined habit. It will have a good effect for his future life.

Discipline – अनुशासन

essential – ज़रूरी

sound family – स्वस्थ परिवार

habit – आदत

maintain – बनाए रखना

good relationship – अच्छा संबंध

Question 19.

आजकल सड़कों के निर्माण के लिए बड़ी संख्या में वृक्ष काटे जा रहे हैं। इस पर नियंत्रण लाने के लिए उचित पोस्टर तैयार करें।

  1. प्रकृति और मानव।
  2. वृक्षों से परिस्थिति-संतुलन।
  3. वृक्ष की उपयोगितायें।
  4. वृक्षों का नाश, मानव की हानि। (3×8=24)

Answers:

Answer 1.

आदमी का चेहरा।

Answer 2.

कमीज़ पर नंबर टॅका होता है।

Answer 3.

कवि पहले कुली के लाल कमीज़ पर टॅका नंबर से उसे पहचानते थे। जब उसने अपना सामान खुद उठाया तब एक आदमी का चेहरा याद आया।

Answer 4.

कुँवर नारायण द्वारा लिखी गई एक आधुनिक कविता है – आदमी का चेहरा। देश की प्रगति में कुली, मज़दूर, कर्मचारी आदि की अपनी-अपनी भूमिकाएँ होती है। कोई भी काम छोटा या नीच नहीं होता। हर काम का अपना-अपना महत्व होता है। कवि जब भी किसी यात्रा केलिए निकलते है तब अपने सामान ढोने केलिए कुली को बुलाते है। कुली आकर उसके समान उठाकर चलता है।

उन्होंने कभी उस कुली को उसके चेहरे से नहीं पहचाना। उसकी पहचान उसकी लाल कमीज़ पर टॅका नंबर से होती है। लेकिन आज कवि को अपना सामान खुद उठाना पड़ा। तब उन्हें वह कुली कितना मेहनत करता है, इसका अहसास आया। तब उसका चेहरा याद आया। बौद्धिक क्षमता, शारीरिक क्षमता से बड़ी नहीं है। हमारी जिंदगी को आरामदायक बनानेवाले मजदूरों, नौकरों और कुलियों को हीन दृष्टि से नहीं देखना चाहिए। बडा काम करनेवाले लोग अपने को उन लोगों से श्रेष्ठ मानते है। ऐसा नहीं होना चाहिए। हर मनुष्य को ईश्वर का संतान मानकर समभावना दिखाना चाहिए।

Answer 5.

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवहरलाल नेहरु का भाषण है।

Answer 6.

भविष्य में बिना विश्राम के निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। ताकि नेहरुजी द्वारा दिए गए वचनों को पूरा कर सके।

Answer 7.

भारत की सेवा का मतलब है – लाखों-करोड़ों पीडित भारतियों की सेवा करना और उनकी गरीबी, अज्ञता, बीमारियों और असमानताओं को मिटाना।

Answer 8.

भारत के विकास और भारतीयों की उन्नति केलिए निरंतर प्रयास करना है। गरीबी, अज्ञता

और असमानताओं को मिटाना जो गाँधीजी की महत्वकांक्षा है।

Answer 9.

भारत की सेवा

Answer 10.

HSSlive Plus Two Hindi Previous Year Question Papers and Answers 2017 2

Answer 11.

डाक्टर : (अनंग जी की पत्नी से) अनंगजी की हालत बहुत गंभीर है। उनका बचना मुश्किल है।

पत्नी : ऐसा मत कहिए, डाक्टर साहब ! उन्हें बचाइए।

डाक्टर : मुझे जो कुछ करना है, मैंने कर दिया। यह मरीज़ एक घंटे से ज्यादा जीवित नहीं रह सकता।

पनी : डाक्टर साहब, मेरा बेटा आ रहा है। उसे अपने पिताजी को ज़िन्दा देखना है।
आप कृपया कुछ कीजिए।

डाक्टर : वह कब तक आएगा?

पत्नी : वह शाम की गाड़ी से आ रहा है। पाँच-छह घंटे में आ जाएगा। तब तक उहें ज़िन्दा रखने केलिए कोई दवा दीजिए डाक्टर साहब।

डाक्टर : पाँच-छह घंटे तक यह ज़िदा नहीं रह सकता। माफ़ कीजिए ऐसा कोई दवा नहीं है, जिससे यह एक घंटे से ज्यादा जीवित रह सकें।

पत्नी : (रोती हुई) डाक्टर साहब ……

डाक्टर : बहन जी, यह मेरे बस की बात नहीं है। अनंगजी के अंतिम समय आगया है। आप ईश्वर से प्रार्थना कीजिए।

Answer 12.

लेखक के पिताजी अपनी ज़मीन से अपने बच्चों जैसा प्यार करते है। बहुत आत्मसम्मान रखनेवाले है। इसलिए रजिस्ट्री के बाद जो ज़मीन दूसरों की हो गई है, वहाँ जाना पसन्द नहीं करते। वे बहुत संवेदनशील आदमी है। फिर भी अपना आत्म-संघर्ष मेहमानों के सामने प्रकट नहीं करते।

Answer 13.

हाइकू मूल रूप से जापानी कविता रूप है। गागर में सागर भरने की क्षमता इसमें है। प्रस्तुत हाइकू डा भगवत् शरज अग्रवाल द्वारा लिखित है। बरसात से रूखी-सूखी भूमि को जीवन प्रदान होता है। किसान खेतों में बीज बोता है और फसल उगाता है। उसके मेहनत के कारण खेतों में फसल लह-लहाते है। उसमें अपनी भागीदारी को मानकर वर्षा स्वयं धन्य हो जाती है। किसानों के मेहनत से हमें अन्न मिलता है, यह बात हरेक व्यक्ति को ध्यान रखना चाहिए।

Answer 14.

दिन।

तारीख।

आज हमारी मुरकी की मृत्यू हुई। यह दिन मैं ज़िन्दगी भर भूल नहीं पाएगा। ….. उसकी जिन्दगी दर्द भरी और संघर्ष भरी थी। उसके पिताजी हमारे यहाँ नौकर थे। मरकी की माँ के मरने के बाद उसे भी हमारे घर में ले आया। हाँ … बचपन में वह मुझे खाना खिलाती थी। जवानी में वह जिसके साथ भाग गई, उसने उसे धोखा दिया। लौट आने पर माँ ने फिर से उसे यहाँ हमारे घर में कोठरी दी। ये सारी कहानी आज में माँ के मुंह से सुना। अपनी माँ के बारे में सोचने पर आज मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मुरकी के जीवन के बारे में सोचकर मेरी आँखें अब भी भर आती हैं। मुरकी …. एक शोषित नारी का प्रतीक। अपनी छोटी सी ज़िन्दगी में कितना दर्द उसने सहा? हे, भगवान ……..

लिखने वाले का पता,

तारीख।

Answer 15.

प्रिय मित्र,

प्रणाम। तुम कैसे हो? आशा है तुम और परिवार पूर्ण स्वस्थ और कुशल होंगे। में यह पत्र सुरीनाम से लिख रहा हूँ। मैं यहाँ सातवें विश्व हिन्दी सम्मेलन में भाग लेने केलिए आया हूँ। हिन्दी भाषा की महत्ता को ध्यान में रखकर विश्व हिन्दी सम्मेलन मनाए जाते हैं। हिन्दी को प्रचार-प्रसार दिलाना इसका लक्ष्य है। देश-विदेश से हिन्दी को प्यार करने लोग यहाँ आए हुए है। यहाँ का माहौल मुझे बहुत अच्छा लगा।

सुरीनाम के सैंतीस प्रतिशत लोग भारतीय है। इसी कारण से सब कहीं भारतीय संस्कृति और सभ्यता दिखाई देती है। यहाँ के पाराभारिबो शहर भारतीय शहर जैसा है। उद्घाटन करते हुए यहाँ के राष्ट्रपति रुनालडो वेनेत्शियान ने भारत और सुरीनाम के संबन्ध बारे में बताया। विशेष रूप से भाषाई संबन्ध। उनका भाषण मुझे बहुत अधिक प्रभावित किया। एक सौ तीस साल पहले भारत से आए श्रमिकों की याद में हिन्दी सम्मेलन यहाँ मनाया जा रहा है। मुझे अपनी भाषा पर जो गर्व है, वह और भी बढ़ गया है।

इस यात्रा पर मैं एक सफ़रनामा लिखूगा। उसमें सारी बातों का वर्णन विस्तार से करनीवाला हूँ। तो खत यहाँ समाप्त करता हूँ। तुम्हारे माँ-बाप से मेरा प्रणाम कहना। पाने वाले का

तुम्हारा मित्र

हिमांशु जोशी।

पाने वाले का

नाम और

पता

Answer 16.

पिताजी के मृत्यू के बाद मेरी माँ ने बडी मश्किल से मुझे बडा किया। अब मैं अपनी माँ के साथ दिल्ली में हूँ। आजीविका केलिए दिल्ली के सड़कों पर स्कूटर चलाता हूँ। दूसरों की सहायता करना मुझे बहुत अच्छा लगता है। अपनी मर्जी के अनुसार काम करके दूसरों की
सेवा करने में मुझे सुकून मिलता है। माँ ने मुझमें यह आदत डाली है। उनके उपदेश को पूरीतरह निभाने की कोशिश में कर रहा हूँ।

दिल्ली की तड़पती गर्मी में राहगीरों को मैं पानी पिलाता हूँ। अपने ही पैसे से मशक में रेहडी से पानी भरकर गली-गली में स्कूटर रोकता हुआ में प्यासों और यात्रियों का प्यास बुझाने की कोशिश करता हूँ। लोग मुझे ‘मश्कवाला स्कूटर’ कहते है। आजकल घर के बड़े बुजुगों को कोई पानी नहीं पिलाता और माँगने पर जलती आँखों से देखनेवाले है। ऐसी अवस्था नहीं होनी चाहिए। दूसरों केलिए हम से जो कुछ हो सके, हमें करना है। अपने मनकी स्वार्थता को जीत लेना चाहिए। माँ कहती है कि दूसरों के दिल में जगह बनाकर में ग्तेजएट हो गया है।में यह आत्मप्रशंसा केलिए नहीं लिख रहा हूँ। इससे आप लोगों के मन में भी परोपकार की भावना जाग उठेगी तो, मैं अपने-आप को धन्य समझूगा। हमारी इस छोटी सी जिन्दगी में दूसरों के दिल में जगह पाना एक सौभाग्य की बात है।

Answer 17.

विज्ञान का शाब्दिक अर्थ होता है – विशेष या विश्लेषित ज्ञान । मानव आदिकाल से नये-नये आविष्कारों से विकास की ओर बढ़ता जा रहा है। आविष्कारों के बल से उसने जिन्दगी को सुविधाजनक बनाया है। आज हम जिस युग में जी रहे है वह विज्ञान का युग है। जीवन के हर क्षेत्र में विज्ञान की उपलब्धियों का प्रभाव देखा जाता है।

विज्ञान ने मानव को बहुत अधिक सुख-विधाएँ दी है। प्राचीनकाल में यातायात में बहुत अधिक कठिनाइयों थी। लेकिन आज मोटरकार, रेलगाडी, हवाई जहाज़, जहाज़ आदि दवारा हज़ारों मील की दूरी घंटों में पार कर सकता है। टेलीफ़ोन यानी दूरभाष की सहायता से हजारों मील दूर बैठे हुए व्यक्ति से बातचीत कर सकते है। मनोरंजन के लिए विज्ञान ने दूरदर्शन प्रदान किया है। देश-विदेश में घटित घटनाएँ घर बैठे हम देख सकते

चिकित्सा के क्षेत्र में विज्ञान की काफ़ी प्रगति हई है। अनेक जानलेवा बीमारियों से छुटकारा मिलने लगा है। हृदय, गुर्दे आदि आंतरिक अवयवों का प्रत्यारोपण (Transplantation) होता है। ऐसा प्रतीत होता है कि अगर वैज्ञानिक अविष्कारों को हमारे जीवन से हटा दिया जाएगा तो, क्या होगा? हम सोच भी नहीं सकते। हर क्षेत्र में विज्ञान का वरदान हमें प्राप्त है। भूमि और आकाश के रहस्य तक हम जान चुके हैं।

जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलमय सिद्ध होनेवाला यही विज्ञान मानव केलिए अभिशाप भी बन गया है। विज्ञान ने आज मानव-जीवन को यंत्रवत् बना दिया है। मशीनों की अत्याधिक प्रयोग से बेकारी की समस्या बढ़ गई है। द्वितीय महायुद्ध में जापान के दो शहरों में अमेरिका ‘परमाणु बम’ गिराकर सर्वनाश कर दिया था। पूरी पृथ्वी का नाश करने वाली हथियार आज बड़े-बड़े राष्ट्रों के पास एकत्रित है। इन सब कारणों से विज्ञान अभिशाप बनकर प्रकट हुआ है।

विज्ञान को अभिशाप बनाने में विज्ञान का कोई दोष नहीं है। यह उसके प्रयोग करनेवाले पर निर्भर करता है कि किसी शक्ति का प्रयोग निर्माण केलिए करना है या विनाश केलिए। वैज्ञानिक उपकरणों का प्रयोग मानव कल्याण केलिए करना चाहिए। विज्ञान को अभिशाप होने से बचाने केलिए विश्व व्यवस्था में परिवर्तन लाना होगा। कोई भी राष्ट्र गरीब और अल्प विकसित नहीं कहलाना चाहिए।

Answer 18.

अनुशासन जीवन के लिए बहुत ज़रूरी है। एक स्वस्थ परिवार के निर्माण केलिए यह आवश्यक है। ऐसे ही समाज में अच्छा रिश्ता और शांति बनाए रखने केलिए इसकी आवश्यकता है। राष्ट्रों के बीच अच्छा संबन्ध बनाए रखने केलिए इसका महत्वपूर्ण स्थान है। इसलिए हरेक बच्चे को अनुशासित आदत बनाना चाहिए। इसीसे भविष्य में उसकी जिन्दगी में भलाई रहेगी।

Answer 19.

HSSlive Plus Two Hindi Previous Year Question Papers and Answers 2017 1

Plus Two Hindi Previous Year Question Papers a
nd Answers

You might also like
Leave A Reply