10 शिमला पर्यटन स्थल जिन्हें एकटक देखते आप थकेंगे नहीं!

शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी व यहाँ का सबसे मशहूर पहाड़ी इलाक़ा है। यह अपनी हैरान करने वाली सुंदरता को चारों ओर बिखेरता है। शायद तभी लोग इसके दीवाने हैं! इसके दीवानेपन ने यात्रियों को अपनी तरफ खींच के रखा है। अब चाहे पकड़ कमज़ोर भी हो जाए पर इसके प्रति मोह जन्म-जन्मांतर तक बना रहेगा। शिमला पर्यटन स्थल हर साल भारी भीड़ को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहाँ का वातावरण आपको कैद करके रखेगा जिससे आप खुद भी नहीं निकलना चाहेंगे। ऐसी कैद भी शायद ही किसी के नसीब में हो तो मौका गवाना बेवकूफियत होगी और ऐसी बेवकूफी कोई भूलकर भी नहीं करना चाहेगा।

10 शिमला पर्यटन स्थल

पहाड़ों का गमन करते हुए चलते हैं शिमला की सैर पर जहाँ आपको अन्य सौंदर्य पूर्ण स्थलों को देखने का मौका मिलेगा जिनकी सूची निम्नलिखित है:

1. समर हिल्स

 Summer hills

हरियाली युक्त पहाड़ जो आपको बेहद शोभित नज़ारा देगा जिससे आँखें चार किए बिना आप रह नहीं पाऐंगे। सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक हर पल का नज़ारा आपके अंतःमन को लुभावना लगेगा। अपनी अनकही सुंदरता को बयान करते ये शांत पहाड़ आपके मन की हलचल को भी कुछ पल के लिए ठहरा देंगे। आप यहाँ प्रकृति के आँचल में आकर अपने मन की हर व्यथा से लड़ना भूल जाऐंगे। इसकी अपार सुंदरता आपके दिन को सँवार देगी और आप इसमें कहीं लिप्त होते नज़र आऐंगे।

और जानें: Delhi To Shimla Trains Guide

2. द स्केंडल पॉइंट

 The scandal point

चारों ओर बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच स्थित यह समतल क्षेत्र पर्यटकों का आकर्षक केंद्र है। पहाड़ों से प्रेम करने वालों को यह जगह बेहद रास आएगी। आप यहाँ बैठकर सूरज को ढलते हुए देख पाऐंगे और इस दृश्य को आप कैमरे में कैद करके सँजो भी सकते हैं। घाटी के सुंदर नज़ारों का लुत्फ़ उठाते हुए आप अपनी यात्रा को पूरा कर सकते हैं और आपको यहाँ आकर एक पल के लिए भी निराश नहीं होना पड़ेगा। इतनी सुंदरता एक साथ देखकर कोई भला कैसे मुँह मोड़ सकता है।

और जानें: Shimla Summer Festival

3. द शिमला स्टेट म्यूज़ियम

The Shimla State Museum

ब्रिटिश वास्तुकला से उकेरा गया यह संग्राहलय शिमला के प्राचीन सभ्यता व संस्कृति का प्रतीक है। शैक्षिक दृष्टि से भी यह लोगों के बीच प्रचलित है। यहाँ मौजूद कलात्मकता जैसै चित्र कला, मूर्तियां व हस्तशिल्प लोगों को यहाँ की संस्कृति के बारे में अधिक जानने के लिए प्रेरित करती हैं। इन सभी चीज़ों को शताब्दियों से सँजो के रखा गया है ताकि आगे की पीढ़ियाँ राज्य के इतिहास को भलीभाँति जान सके। किताबी कीड़ों के लिए यहाँ एक लाईब्रेरी भी है जहाँ आप आराम से बैठकर अपने ज्ञान में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं।

और जानें: Nightlife In Shimla

4. चाडविक फॉल्स

 Chadwick Falls

इस नाम की उत्पत्ति “चिडकू झार” से हुई है जिसमें चिडकू का अर्थ है- गौरैया व झार का अर्थ है- झरना। स्थानीय लोगो का कहना है कि केवल गौरैया ही इतने ऊँचे झरने तक पहुँच सकती है इसलिए इसका ये नाम पडा। बहुत घने देवदार के पेड़ों से लबरेज़ यह झरना यात्रियों को बेहद आकर्षित करता है। लोग यहाँ अपनी यात्रा को रोमांचक बनाने आते हैं। यह झरना करीब 100 मीटर की ऊँचाई से गिरता है। पहाड़ों से गिरता स्वच्छ व शुद्ध पानी पत्थरों पर जब गिरता है तो लगता है जैसे अपने तीखे बहाव से ये पत्थरों को काट देगा।

और जानें: Places To Visit In Shimla In Summer

5. मॉल रोड

Mall Road

खरीदारी का शौक रखने वालों का यहाँ हर वक्त जमावड़ा रहता है। चहल -पहल, शोरगुल, गरम कपड़े, खूबसूरत हस्तशिल्प, सभी वस्तुऐं आपको उचित दामों में मिल जाएगी। घूमने-फिरने के बाद आप यहाँ आकर अपने इकट्ठे किए गए पैसों को अच्छी चीज़ों पर खर्च कर सकते हैं। फरवरी का महीना यहाँ आने के लिए सबसे उचित समय है। लंबी-लंबी सड़कों पर सजी आकर्षक वस्तुओं की दुकानें आपको अपनी ओर खींचे बिना मानेंगी नहीं। यहाँ आकर शिमला की फोटो लेना बिल्कुल लाज़मी है।

और जानें: Camping In Shimla

6. क्रिस्ट चर्च

Christ Church

अपनी अद्भुत वास्तुकला के लिए जाना जाने वाला यह चर्च उत्तर भारत का दूसरा सबसे प्राचीन चर्च है। अगर आप कुछ समय अकेले और शांति में बिताना चाहते हैं तो इससे बेहतर जगह कोई और नहीं हो सकती। अपनी धार्मिकता में लीन होने का यह बहुत अच्छा मौका है। इसका शांत माहौल ही पर्यटकों को यहाँ आने पर मजबूर करता है। शिमला दर्शनीय स्थल में इसे लोगों ने अपनी पसंद में शामिल किया है।

7. हिमालयन बर्ड पार्क

 Himalayan Bird Park

पक्षियों से प्रेम करने वालों के लिए यह स्थान सबसे उचित है। यहाँ आपको जाने-पहचाने व कुछ अनदेखे पक्षियों को देखने का अवसर प्राप्त होगा। हर तरफ चिड़ियों की चहचहाट आपको भोर का स्मरण कराऐंगी जैसे हर सुबह चिडियाँ चहकती हुई जाती हैं। हरियाली युक्त वातावरण में आपको कुछ पक्षी पेड़ की शाखाओं पर दिखेंगे व कुछ आपस में बात करते व कुछ अपने बच्चों के साथ समय बिताते हुए। आप यहाँ आकर मंत्र मुग्ध हो जाऐंगे। आपको यहाँ हिमाचल प्रदेश का स्थानीय पक्षी व हिमालयन मोनल देखने को भी मिलेगा।

और जानें: Honeymoon In Shimla

8. कुफरी

 Kufri

शिमला के पास स्थित यह स्थान भी एक छोटा पहाड़ी इलाक़ा है जहाँ यात्री मुख्य रूप से हाईकिंग, ट्रैकिंग आदि जैसी रोमांचित गतिविधियों के लिए लोकप्रिय है। लोग यहाँ अपनी यात्रा को रोमांचित करने आते है। शिमला की बर्फबारी देखने का मौका भी आपके हाथ लगेगा। ये जगह प्राकृतिक बगीचों व पिकनिक स्पॉट के तौर पर भी प्रसिद्ध है। अप्रैल से जून का समय व दिसंबर से फरवरी का समय यहाँ आने का सबसे उचित समय है ताकि आप बर्फबारी के समय स्किइंग का लुत्फ़ उठा सकेंगे।

और जानें: Boutique Hotels In Shimla

9. लक्कड़ बाज़ार

 Lakad bazaar

यह बाज़ार लकड़ी से बनी वस्तुओं के लिए मशहूर है। अगर आप शिमला आऐं हैं और अपने साथ यहाँ की कुछ स्थानीय वस्तुओं को स्मृति के तौर पर अपने साथ ले जाना चाहते है तो यहाँ से आप अपनी पसंद की वस्तु ले जा सकते हैं। बच्चों के लिए लकड़ी से बने खिलौने लेना भी अच्छा विकल्प है। स्थानीय भोजन का स्वाद चखने के लिए आप यहाँ आ सकते हैं।

10. किआला फॉरेस्ट

Kiala Forest

वन्य जीवन से लगाव रखने वालों व प्रकृति प्रेमियों के बीच यह स्थल आकर्षण का केंद्र है। घना व हरा जंगल जहाँ आपको कुछ पशु भी घूमते फिरते नज़र आ जाऐंगे। शिमला की कोठकाई घाटी के पास स्थित यह जंगल सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि बाहरी इलाकों के लोगों भी बहुत मशहूर है। यहाँ कुछ खूबसूरत रैज़ॉर्ट है जहाँ आप ठहर सकते हैं और यहाँ से आप एक सुंदर नज़ारा भी देख पाऐंगे।

और जानें: Haunted Places In Shimla

शिमला पर्यटन ने यात्रियों के बीच एक अलग तरह का विश्वास पैदा किया है, जिसके चलते यहाँ हर मौसम में यात्रियों का आना लगा रहता है। पहाड़ों जैसा शांत और शोभित वातावरण आपको बार-बार अपने पास बुलाएगा। बाकि जगहों को छोड़कर आप इसे तवज्जो दे सकते हैं। आपको निराशा नहीं होगी। अपनी यात्रा को सुगम बनाने के लिए आपको यहाँ उचित दामों पर ठहरने का स्थान भी मिल जाएगा तो आप बिना किसी परेशानी के अपनी छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। अपनी शिमला यात्रा के लिए ट्रैवल ट्राऐंगल से बुकिंग कीजिए।


Looking To Book A Holiday Package?

Book memorable holidays on TravelTriangle with 650+ verified travel agents for 65+ domestic and international destinations.