चकाचौंध, शोर-शराबा, पार्टियाँ, गीत-संगीत, बार, क्या आप इन सबके शौकीन है? अगर हाँ, तो बेशक आप थाईलैंड को पसंद करेंगे। थाईलैंड एक ऐसी दुनिया है जो आपको साधारण दुनिया में रहना भुला देगी। यहाँ की तड़क-भड़क आपको बिल्कुल मदहोश कर देगी। अगर आप बाहरी दुनिया से बेखबर होकर कुछ समय अपने लिए जीना चाहते है तो आपका इंतज़ार खत्म हो चुका है, क्योंकि पटाया नाइटलाइफ़ आपका इंतज़ार कर रही है। हर व्यक्ति अपनी तनाव भरी ज़िंदगी से विराम चाहता है और इसमें कुछ गलत नहीं है। यहाँ की नाईटलाईफ में आकर आप अपनी ऐसी रुचियों के बारे में जान सकेंगे, जिससे आप अभी तक बेखबर थे।
टॉप 10 पटाया नाइटलाइफ़ स्थल
तैयार हो जाइए कुछ ऐसे पल बटोरने के लिए 10 पटाया नाइटलाइफ़ स्थल पे जो आपको किसी दूसरी दुनिया में ले जा छोड़ेंगे। आइए जानते है कि आप यहाँ आकर क्या-क्या कर सकते हैं:
1. वॉकिंग स्ट्रीट पर पार्टियाँ
पटाया का ये 1किमी लंबा वॉकिंग स्ट्रीट आपको कुछ ही क्षणों में रंग-बिरंगी दुनिया की सैर करा देगी। कतारों से लगे टिम-टिमाते क्लब आपको अपनी तरफ आकर्षित करे बिना मानेंगे नहीं। अगर आप पार्टी करने के इच्छुक नहीं हैं तो आप हैं। यहाँ का संगीत आपको पैर थिरकाने पर मजबूर कर देगा और आप पार्टी के परिंदे बन जाएंगे। माहौल में पूरी तरह कैसे रमा जा सकता है, ये आपको यहाँ आकर ज़रूर पता चल जाएगा। आप अपना पूरा हफ्ता यहाँ बिना निराशा के बिता पाएंगे क्योंकि आप मधुमक्खी की तरह इस स्ट्रीट से चिपके रह जाएंगे।
2. हॉरिज़न रूफटॉप बार पर प्यार भरे पल
अगर आप अपने साथी के साथ कुछ बेशुमार पलों को बिताना चाहते है तो बेझिझक यहाँ आ जाइए। आपको यहाँ खुले आसमान को अपने अंतःकरण से महसूस करने का मौका मिलेगा। छिपे हुए सूरज की बुझती लालिमा का नज़ारा भी एक अनोखी खुशी को बयान करता है। डिम नियॉन ब्लू लाईट और बड़े-बड़े सोफें इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगा के माहौल को बेहद रूमानी कर देते है। यहाँ बैठकर आप स्वादिष्ट खाने से अपनी पेट की भूख को शांत करते हुए मन को शांत करने वाले नज़ारे को भी देख पाएंगे। यह पटाया बीच के बेहद करीब है।
और जानें: 10 Places To Visit In Pattaya In 2022 For A Roller Coaster Ride
3. आईस बार में कॉक्टेल
ऐसी जगह जहाँ आकर आपको ऐसा लगेगा की आप बर्फ की दुनिया में आ पहुँचे हैं। पूरा इंटीरियर सफेद है, कुर्सियों से लैकर गिलास तक सब बर्फ से बना है। धीमा और मधुर संगीत आपके मन को खुशनुमा कर देगा। आपको स्वेटर, जैकट पहनने की जरूरत पड़ेगी जो बार द्वारा ही आपको दिए जाएंगे क्योंकि यहाँ तापमान को -5℃ तक रखा जाता है। यहाँ की कॉकटेल्स आपको गर्म रखने में आपकी सहायता करेंगी।
4. थैप्रासित मार्किट में ख़रीददारी
यहाँ हर तरह की पसंद को पनाह मिलेगी, फिर चाहे आप फैशनेबल कपड़ों के शौकीन हों, खाने-पीने के चहेते हों, कॉस्मेटिक्स में रूची रखते हो या पॉप म्यूज़िक और स्ट्रीट परफॉर्मर के दीवाने हों। थाई खाने की बेहद मनमोहने वाली खुशबू आपकी नाक को छूते हुए आपके ज़हन में घर कर जाएगी। अगर आप खरीदारी नहीं करना चाहते तो अपनी पेट की भूख को शांत करने ज़रूर आ सकते हैं।
और जानें: Pattaya Street Food Guide: 8 Must-Try Delicacies That Let You Taste The Authentic Thai Flavors
5. स्काई पटाया रॉकेट बॉल
अगर आप कुछ रोमांचक करना चाहते हैं तो पटाया नाइटलाइफ़ आपके लिए ही है। पर रुकिए-रुकिए, आपको स्काई पटाया रॉकेट बॉल में अपने साथी के साथ आना होगा। आपको यहाँ भरपूर आनंद मिलेगा क्योंकि आपको एक स्टील के पिंजरे में बिठाया जाएगा जो बॉल के आकार का है। फिर आपको 110 किमी/घंटे की रफ्तार से उलट-पुलट कर झटके दिए जाएंगे और घुमाया जाएगा। अगर आप कच्चे दिल के हैं, तो ज़रा संभल कर, पर आपको मज़ा ज़रूर आने वाला है।
Planning your holiday in Thailand but confused about what to do? These Thailand travel stories help you find your best trip ever!
Real travel stories. Real stays. Handy tips to help you make the right choice.
6. अलंगकर्ण शो
अगर आप इतिहास जानने के इच्छुक हैं तो ये शो आपको तृप्त कर देगा। थाईलैंड के इतिहास और संस्कृति को थियेटर के रुप में, गीत-संगीत के रुप में और सर्कस के द्वारा अलंगकर्ण शो में दर्शाया जाता है। 2 घंटे का ये शो आपको मनोरंजन से भर देगा। इस शो में चमचमाती पोशाक में कलाकारों का डांस करते हुए कहानी कहने का बहुत ही उम्दा प्रर्दशन होता है। शाम को बेहतरीन बनाने का ये बहुत ही अच्छा विकल्प है।
और जानें: 8 Reasons To Visit Pattaya For A Marvelous Vacay
7. लेबुआ स्काई बार
ये बैंकॉक का सबसे प्रसिद्ध रूफटॉप बार है और दुनिया का सबसे ऊँचा ओपन एयर बार भी है। 64वें फ्लोर पे स्थित ये बार एक अलग ही खूबसूरती की परिभाषा देता है। शायद इसलिए यहाँ “हैंगोवर” फिल्म की शूटिंग भी हुई थी। लोग यहाँ आते है ताकि वे बैंकॉक का मनमोहन दृश्य देख सकें। कुछ वक्त निकालकर आप यहाँ आकर चैन की साँस ले सकते है। आपको यकीनन अच्छा लगेगा।
और जानें: Thailand Group Tour
8. रॉयल सिटी अवेन्यू
ये वो जगह है जो आपको गीत-संगीत से ओत-प्रोत कर देगी क्योंकि यहाँ आपको अंतर्राष्ट्रीय डीजे, लोकल आर्टिस्ट और लाइव संगीतकारों के साथ अपनी रात को साझा करने का मौका मिलेगा। यहाँ आप डांस किए बिना रह ही नहीं सकते क्योंकि रंग-बिरंगी डिस्को लाईट और बेहतरीन संगीत में कोई खुद को नाचने से रोक पाया है भला? यहाँ का माहौल तो ऐसा है कि आप पूरी रात नाचते हुए बिता सकते हैं। तो इस जगह का लुत्फ़ उठाना तो बनता है!
और जानें: 15 Best Islands In Thailand For The Castaway Fantasies
9. मुए थाई स्टेडीयम
अगर आप रियल लाइफ एक्शन देखना चाहते है तो आपको हर व्यक्ति यहाँ आने की हिदायत ज़रूर देगा। यहाँ आपको दो लोग ठीक उसी तरह लड़ते दिखेंगे, जैसे किसी एक्शनपैक्ड मूवी हीरो और विलन लड़ते दिखते हैं। हांलाकि ये सब पहले से कोरियोग्राफ़ किया हुआ होता है, पर आपको इतने बेहतरीन स्टंट देखकर महसूस होगा कि आप एक तारीफ करने लायक फिल्म के दर्शक हैं।
10. चाईनाटाउन
अगर आप स्ट्रीट फूड को बेहद पसंद करते हैं तो अपनी जीभ ज़रा सँभाल कर रखिए क्योंकि यहाँ बहुत सी दुकानें आपको अपने शिकंजे में ले लेंगी। लजी़ज़ थाई खाने से लेकर आइसक्रीम तक और स्वादिष्ट फलों से लेकर ताज़ा सी फूड तक, आपको इन सबका स्वाद चखने का मौका मिलेगा और अपनी उंगलियाँ चाटते-चाटते आपका मन नहीं भरेगा। यहाँ पारंपरिक थाई फूड भी आपको दीवाना बनाने की कतार में खड़ा है। आप दिल खोलकर खाइए, आपको कोई नहीं रोक सकता!
और जानें: 12 Best Beaches In Pattaya For A Perfect Sandy Getaway In 2022
पटाया थाईलैंड नाईटलाईफ और बैंकॉक नाईटलाईफ रात का सही ढंग से मज़े लेकर इस्तेमाल करना सिखाते हैं। घर की तनाव ग्रस्त ज़िंदगी में अब मौका है इससे बाहर निकलने का और अपने मनचाहे तरीके से इसे जीने का। अगर आप दूसरों को कुछ पल के लिए भूलकर खुद को यहाँ की रंगीन रातों में डूबोना चाहते है तो इसमें हर्ज़ ही क्या है? सबको अधिकार हैं कि वह उस उड़ते हुए भँवरे की तरह बने जो अपनी इच्छा से कहीं भी मँड़रा सके। आपने नाईटलाईफ के लुत्फ़ तो पहले भी उठाए होंगे, पर ध्यान देने वाली बात ये कि क्या आपको वहाँ पटाया नाइटलाइफ़ के बराबर आनंद मिला होगा? मेरे ख्याल से तो तुलना करना बेहद गलत होगा। अंत में ये कहा जा सकता है कि व्यक्ति को एक ही तो ज़िंदगी मिली है तो, क्यों इसे शर्तों के साथ जिया जाए, मौज-मस्ती के साथ जीने में अभी तक सरकार ने कोई टैक्स लागू नहीं किया है! अपनी पटाया यात्रा के लिए ट्रैवल ट्राऐंगल से बुकिंग कीजिए।
Looking To Book An International Holiday?
Book memorable holidays on TravelTriangle with 650+ verified travel agents for 65+ domestic and international destinations.